हल्द्वानी:(बड़ी खबर) स्टैंडर्ड स्वीट हाउस में फ्रिज सही करने आए मैकेनिक की मौत, सर पर गिरा सिलेंडर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : हल्द्वानी के स्टैंडर्ड स्वीट हाउस में गुरुवार को किच्छा से फ्रिज सही करने आए मैकेनिक के ऊपर सिलेंडर गिर गया जिससे उसके सर के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही फ्रिज सुधरने वाले मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई, फ्रिज मैकेनिक के घर में जैसे ही मौत की खबर पहुंची तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया और दर्जनों लोग किच्छा से हल्द्वानी पहुंचे।

जिन्होंने स्टैंडर्ड स्वीट हाउस के मालिक पर गंभीर आरोप लगाएं। पुलिस के पास पहुंचे परिजनों ने कहा कि दुकान स्वामी के लापरवाही की वजह से विक्की मैकेनिक की मौत हुई है। उन्होंने पुलिस से उन्हें न्याय दिए जाने की गुहार लगाई। एसपी सिटी प्रकाश आर्य ने बताया कि मैकेनिक के परिजनों द्वारा दी जाने वाली तहरीर और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने युवाओं से मांगे तीन संकल्प, बोले- बड़ा लक्ष्य तय करो, नशे से दूर रहो और उत्तराखंड के लिए काम करो
Ad
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : न्यूनतम 15 हजार मासिक स्टाइपेंड की मांग को लेकर पैरामेडिकल छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें