हल्द्वानी : 38वे नेशनल गेम्स में फुटबॉल की लोकप्रियता और दर्शकों में फुटबॉल के प्रति जुड़ाव व जुनून को देखते हुए और खिलाड़ी नशे से दूर रहे और खेल के प्रति लगाव रहे इस मध्य नजर आज दिनांक 25 मार्च 2025 को बिठौरिया यूनाइटेड फुटबॉल क्लब द्वारा कुमाऊं प्रीमियर लीग की प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई । लीग के आयोजक वीरू कालाकोटी बताया की कुमाऊं प्रीमियर लीग में कुमाऊं मंडल की 6 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं क्रमशः जनपद नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत, पिथौरागड़, बागेश्वर और अल्मोड़ा किटी में प्रतिभाग करेंगी । सभी 6 टीमों को फुटबॉल से जुड़े खेल प्रेमी, उद्योगपति व समाजसेवी द्वारा सभी खिलाड़ियों को नीलामी द्वारा खरीदा जाएगा। प्रतियोगिता से पूर्व खिलाड़ियों का चैन ट्रायल आयोजित किया जाएगा जो कि दिनांक 1 मार्च सुबह 9:00 से , नैनीताल जिले के सभी खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा और 2 मार्च सुबह 9:00 बजे से हल्द्वानी स्टेडियम में उत्तराखंड के सभी जिलों के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। इन्हीं खिलाड़ियों में से 6 टीमें बनाई जाएगी और टीम अनाउंसमेंट सोशल मीडिया द्वारा अनाउंस 8 मार्च को किया जाएगा और 15 मार्च को 3:00 से जर्सी लॉन्च कार्यक्रम हल्द्वानी के वॉकवे मॉल, फॉर्चून होटल में रखा जाएगा।
16 मार्च को ओपनिंग मैच से लीग का शुभारंभ किया जाएगा इसके पश्चात प्रतिदिन तीन मैच खेले जाएंगे और इसका 23 मार्च रविवार 3:00 बजे से फाइनल मैच से समापन किया जाएगा विजेता टीम को ₹2 लाख धनराशि और उपविजेता को ₹ 1लाख धनराशि दी जाएगी 38वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड की फुटबॉल टीम से जिन खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया वह खिलाड़ी भी इस प्रीमियर लीग फुटबाल प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे। चयनित खिलाड़ियों को निशुल्क बिठौरिया यूनाइटेड फुटबॉल क्लब द्वारा आवास व भोजन की व्यवस्था की जाएगी और खिलाड़ियों को जर्सी किट भी उपलब्ध कराई जाएगी ।
आज के प्रेस वार्ता में क्लब के अध्यक्ष आनंद देव, सचिव वीरू कालाकोटी, कोषाध्यक्ष त्रिभुवन नितवाल,उपसचिव कौशिक नेगी, उपाध्यक्ष मोहित नौटियाल, संरक्षक किशोर पाल और संजय रौतेला, कोच चंदन दानू, क्लब मैनेजर योगेश कुमार और अन्य सदस्य
शैलेंद्र सिंह दानू, ललित पवार, राजेंद्र सिंह मालरा, शंकर लाल आर्य, दिनेश बिष्ट, दिनेश यादव, मनोज पाठक और नवीन पांडे मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
