1.संकल्प कोचिंग सेंटर – सील
2.प्रदीप एकेडमी-1 – सील
3.प्रदीप एकेडमी-2 – सील
4.जयश्री कॉलेज, हल्द्वानी – सील
5.तुषार पन्त पी.एम.टी. क्लासेस – सील
6.जीत IAS कोचिंग सेंटर, दुर्गा सिटी – सील
7.फिजिक्स कोचिंग सेंटर (तृतीय तल, दुर्गा सिटी) – सील
नोट: कल्पवृक्ष इंस्टिट्यूट फायर NOC होने के कारण कमियों के निराकरण के लिए 03 दिन का नोटिस दिया गया।
निरीक्षण स्थल मुखानी चौराहा पनचक्की मार्ग एवं दुर्गा सिटी
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने हल्द्वानी शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा व्यवस्थाओं और अग्निशमन मानकों का व्यापक ऑडिट किया गया। निरीक्षण के दौरान कई कोचिंग संस्थानों में फायर विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) उपलब्ध नहीं पाई गई।
सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां मिलने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया। वहीं एक अन्य संस्थान को फायर सुरक्षा संबंधी आवश्यक मानकों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम मोनिका आर्या, जिला विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार, फायर ब्रिगेड अधिकारी मिंदर पाल सहित संबंधित विभागों की टीम मौजूद रही। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और प्राधिकरण सचिव मनीष कुमार ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि हल्द्वानी में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान संचालित हैं, जहां हजारों छात्र अध्ययन करते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होगा उत्तराखंड
उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, इनाम के लालच में शिक्षक ने गंवाए 1.50 करोड़
उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बाहर से लगाया ताला, पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं
ऋषिकेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आज से गंगा में शुरू होगी राफ्टिंग
सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन 
