हल्द्वानी – बेरोजगार युवकों से दलाली करने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई। महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार ने बताया कि उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार परक योजनाओं यथाः मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना/मुख्यमंत्री स्वरोजगार अति सूक्ष्म (नैनो एमएसवाई) योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना इत्यादि में अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन करने हेतु फीस जमा कराये जाने का कोई प्राविधान नहीं है तथा कार्यालय जिला उद्योग केन्द्र, हल्द्वानी द्वारा सहायक प्रबन्धक/क्षेत्र प्रभारियों के माध्यम से योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन करने/छोटे उद्यमियों हेतु प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
महाप्रबंधक उद्योग ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि जनपद के कतिपय क्षेत्रों में दलालों के द्वारा योजनाओं में आवेदन फार्म भरवाने/प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने/बैंकों से लोन पास कराने एवं सब्सिडी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से फीस की मांग की जा रही है, जो पूरी तरह गैर कानूनी है। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
योजनाओं से लाभान्वित हेतु जनपद के किसी भी बेरोजगार नवयुवक/युवतियों से फार्म भरवाने/प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने/बैंक से लोन पास कराने इत्यादि के नाम पर अगर किसी व्यक्ति अथवा दलाल द्वारा फीस की मांग किये जाने पर विकास खण्ड हल्द्वानी/कोटाबाग के सहायक प्रबन्धक सुभाष चन्द्रा मो 09837378030, विकास खण्ड ओखलकाण्डा/धारी सहायक प्रबन्धक पंकज चौहान मो0 7500211001, विकास खण्ड भीमताल/रामगढ/रामनगर सहायक प्रबन्धक देवेन्द्र सिह मेहता मो0 7351203329 तथा विकास खण्ड बेतालघाट में सहायक प्रबन्धक मोहित वाल्मीकि मो0 7017251374 पर सूचना दर्ज करा सकते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में रिदित, अभिनय, अंशुमन,कार्तिक और शिवांश नें किया कमाल
उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट 

