Pithoragarh News- पिथौरागढ़ जिले में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। जिले के अनेक हिस्सों में बीते दिन से रुक-रुक कर बारिश जारी है। बारिश के चलते जिले की लगभग आधा दर्जन सड़कें बंद हो गई है। मानसून की दस्तक के साथ ही जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र मुंसियारी और धारचूला में हालात बिगड़ने शुरू हो गए हैं। व्यास और दारमा घाटी को जोड़ने वाली दोनों सड़कें मलबा आने से बंद हो गई है तो वही जौलजीबी मुंसियारी सड़क में भारी मलवा गया, जिससे कई वाहन घंटों तक वहां फंसे रहे। लोगों ने खुद रोड से मलवा साफ कर सड़क को यातायात के लिए बहाल किया। वही जौलजीबी मुनस्यारी मोटर मार्ग में ही बंगापानी के पास एक ट्रक रोड धसने से उस में फंस गया। जिस कारण मुनस्यारी जौलजीबी सड़क कई घंटों से यातायात के लिए बंद पड़ी है।
मुनस्यारी के समकोट क्षेत्र में भी हालात खराब हो गए हैं । लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र को जोड़ने वाला रास्ता जगह-जगह बंद हो गया है। जिस कारण लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों को भारी बारिश का अलर्ट पहले से ही जारी किया हुआ है और सड़कों को खोलने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
