Haldwani News- हल्द्वानी में रोडवेज के पास एक निजी होटल में 44 वर्षीय एक व्यक्ति का शव होटल के कमरे में मिला है, कमरे में शव मिलने की सूचना पर आसपास हड़कंप मच गया। होटल कर्मचारियों द्वारा इसकी भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी को दी गई, भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया है,
शव की शिनाख्त देवकीनंदन जोशी ग्राम हरिपुर जमन सिंह के रूप में हुई है, देवकीनंदन जोशी के भाई तहसील में अराइज नवीस हैं, जिनके साथ देवकीनंदन जोशी भी सहयोगी के तौर पर काम करते हैं, जो कल सुबह तहसील जाने के लिए निकले थे और अपनी गाड़ी तहसील में खड़ी कर लापता हो गए, आज रोडवेज बस स्टेशन के पास एक निजी होटल में उनका शव मिला है।बताया जा रहा है कि उन्होंने सल्फाज खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
