हल्द्वानी- लालकुआं विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हरीश रावत ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि यदि वह लालकुआं विधानसभा से विधायक चुने जाते हैं तो वह अपनी विधायक निधि से शहीद मोहन नाथ गोस्वामी स्टेडियम में एक बड़ा शिलालेख उन लोगों के लिए बनाएंगे जिन लोगों ने बिंदुखत्ता को बसाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और जिन्होंने अपना सब कुछ अर्पित करके बिन्दुखत्ता की बसासत के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाया है। और आज के बिंदुखता की बुनियाद डाली है।
हरीश रावत ने भूमिहीनों के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि बिंदुखत्ता, उत्तराखंडी स्वाभिमान और पराक्रम का प्रतीक है, जहां भूमिहीन लोग हैं जिनके पास कुछ नहीं था, मगर जीवन था, दांव पर लगा दिया और आज का बिन्दुखत्ता उनकी देन है। मेरी हार्दिक इच्छा है कि मैं, शहीद मोहन गिरी गोस्वामी जी के नाम पर जो स्टेडियम बने, उस स्टेडियम में एक बड़ा शिलालेख अपनी विधायक निधि से बनाऊं यदि विधायक चुना गया, जिस शिलालेख में मैं उन पराक्रमी पुरुषों का नाम अंकित करना चाहता हूंँ जिन्होंने प्राथमिक चरण में बिंदुखत्ता को बसाया और अपना सब कुछ अर्पित करके संघर्ष को आगे बढ़ाया और आज के बिंदुखत्ता की बुनियाद डाली।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 