हल्द्वानी: नैनीताल जिले के दूरस्थ थाना क्षेत्र खनस्यू से 1 जनवरी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता का हाथ पैर बंधे हुए हालात में हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र के जंगल के सड़क के किनारे से बरामद हुआ है.
पूरे मामले में पुलिस ने खनस्यू थाना में युवक की गुमशुदगी की दर्ज की थी लेकिन परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है.
शुक्रवार को लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बेल बाबा मंदिर जंगल के किनारे युवक बेहोशी की हालत में बरामद किया और एसटीएच में भर्ती कराया पुलिस मामले की जांच में जुटी है.बताया जा रहा है कि नैनीताल जिले के ओखलकांड खनस्यू थाना निवासी 22 वर्षीय दीपक चंद्र कुड़ाई बीए प्रथम वर्ष का छात्र है परिजनों के मुताबिक बीती 1 जनवरी की सुबह दीपक घर का सामान लेने के लिए बाजार गया था देर तक न लौटने पर उसी रोज करीब 11 बजे दीपक की बहन ने फोन किया तो कुछ देर में लौटने की बात कही, लेकिन लौटा नहीं इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की परिजन लगातार फोन करते रहे और 2 जनवरी की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे फोन स्विच ऑफ हो गया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस को दीपक की लोकेशन रुद्रपुर मिली।
पुलिस इधर जांच में जुटी थी कि शनिवार को टीपीनगर पुलिस को किसी ने सूचना दी कि बेलबाबा स्थित जंगल के पास एक युवक पड़ा है जिसके हाथ और पैर बंधे हुए हैं आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को एसटीएच में भर्ती कराया यहां युवक की शिनाख्त लापता दीपक के रूप में हुई।
जिसके बाद जांच के लिए खनस्यू से दरोगा भी मौके पर पहुंचे परिजनों का कहना है कि दीपक का अपहरण किया गया था लेकिन किसने किया यह नहीं पता. दीपक के हाथ और पैर में चोट और खरोंच के निशान हैं।
दीपक का बड़ा भाई हल्द्वानी स्थित एक होटल में शेफ है उसने बताया कि चार जनवरी की रात करीब 11 बजे होटल के नंबर एक अंजान व्यक्ति का फोन आया उसने बताया कि दीपक उसके कब्जे में है उसने भरोसा दिया कि वह दीपक सुरक्षित है इसके बाद जिस नंबर से फोन आया वो भी स्विच ऑफ हो गया. बताया जा रहा है कि दीपक उसके गांव के पास ही रहने वाली एक लड़की से प्यार करता है .लापता होने से पहले एक जनवरी को वह न सिर्फ लड़की से मिला बल्कि खनस्यू में ही एक एटीएम से चार हजार रुपये भी निकाले।
मामले में यह लड़की भी संदिग्ध है क्योंकि लड़की को भी चोट लगी है और परिजनों ने उसे भी इलाज के लिए एसटीएच में भर्ती कराया था. पुलिस ने मामले में लड़की के बयान भी दर्ज किए हैं. वहीं दीपक के परिजनों ने प्रेम-प्रसंग की जानकारी से इंकार किया है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
