लालकुआं। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग में हाट बाजार के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक के पैर में ट्रक का टायर चढ़ा दिया, जिससे गंभीर हालत में युवक को एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा गया है। कोतवाली पुलिस ने ट्रक को पकड़कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां तहसील कार्यालय के पास साप्ताहिक हाट बाजार के सामने नेशनल हाईवे पर खड़े एक युवक के पांव के ऊपर हल्द्वानी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टायर चढ़ा दिया जिसके चलते युवक का पांव बुरी तरह कुचल गया देखते ही देखते उसके पांव से खून की धारा बहने लगी और उसका काफी खून बह गया।
सूचना पर पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने 108 से संपर्क किया, परंतु लालकुआं की 108 खराब होने के चलते मोटाहल्दु की 108 सेवा को बुलाया, इसी दौरान मौके पर पहुंचे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं के चिकित्साधिकारी डॉ लव पांडे ने उसके पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके पैर को बांधकर उसका हल्का ट्रीटमेंट किया, इसके बाद घायल युवक को लालकुआं की 112 सेवा द्वारा चिकित्सालय को रवाना किया गया, इसके बाद रास्ते में उसे 108 एंबुलेंस में स्थानांतरित करते हुए एसटीएच चिकित्सालय भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, युवक की शिनाख्त मान सिंह सागर पुत्र खीम सिंह उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है, वह नेशनल हाईवे के किनारे वार्ड नंबर 6 में बैग की दुकान के स्वामी का भाई है। और सड़क पार करते हुए यह दर्दनाक हादसा हो गया। कोतवाल डीआर वर्मा के अनुसार दुर्घटना करने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
