देहरादून -(बड़ी खबर) घूस मामले में शिक्षा विभाग का अफसर सस्पेंड

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • पौड़ी में घूस मामले में शिक्षा विभाग का अफसर सस्पेंड

देहरादून- शिक्षकों से घूस वसूली के आरोपी पौड़ी के एक प्रशासनिक अधिकारी चंद्र प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया। अपर निदेशक- बेसिक एसपी खाली ने इसके आदेश किए। प्रकाश वर्तमान में पौड़ी के कल्जीखाल ब्लाक में उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात है। उसे एडी-बेसिक के पौड़ी कार्यालय से अटैच किया गया है।

कुछ समय पहले कुछ शिक्षक और कार्मिकों ने चंद्रप्रकाश की शिकायत की थी। आरोप था कि वह शिक्षकों के सीसीएल, जीपीएफ के एडवांस और मेडिकल बिलों पर कार्यवाही के लिए सुविधा शुल्क के लिए दबाव बना रहा है। कुछ शिक्षकों से पैसे वसूले भी गए हैं। इन शिकायतों पर शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था। जांच में एक मेडिकल प्रतिपूर्ति के मामले में 40 हजार रुपये की घूस लेने की पुष्टि भी हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें