हल्द्वानी- (बड़ी खबर) पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आत्महत्या मामले में नया मोड़, इन लोगों पर मुकदमा दर्ज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौजाजाली में रहने वाले पूर्व दर्जाधारी और रोडवेज कर्मचारी एचआर बहुगुणा के आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है पूरे प्रकरण में मृतक के बेटे अजय के तहरीर पर पुलिस मृतक की बहू, समधी और पड़ोसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बहुगुणा के बेटे ने अपनी पत्नी, ससुर और पड़ोस की एक महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पिता की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

बेटे ने आरोप लगाया है कि पिता की सम्पत्ति पर कब्जा उसकी पत्नी और ससुर कब्जा करना चाहते थे। उसकी पत्नी उनके पिता से 40 लाख रुपये की मांग भी कर रही थी।
इस बीच तीनों ने उसके पिता को षड्यंत्र के तहत फंसाने की कोशिश की उसके पिता के खिलाफ पत्नी ने मुकदमा दर्ज भी कराया था। पिता पर इस तरह के आरोप लगाए गए कि वह सहन नहीं कर पाए। सदमे में उन्होंन आत्महत्या कर ली।मृतक के बेटे अजय की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें