Haldwani News- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ट्वीट के बाद जहां कांग्रेस खेमे में खलबली मची हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ हरीश रावत के समर्थन में एक के बाद एक बड़े नेता अपना बयान दे रहे हैं। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, धारचूला विधायक हरीश धामी के बाद अब पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने खुलकर हरीश रावत के पक्ष में समर्थन देते हुए कहा है कि हरीश रावत को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जाना चाहिए।
संसदीय अनुभव,सांगठनिक अनुभव एवं पूर्व में मुख्यमंत्री के रूप में प्रशासनिक क्षमता एवं अनुभव को ध्यान में रखते हुए हरीश रावत को 2022 के विधानसभा चुनाव में चेहरा घोषित करने पर हाईकमान ने गंभीरतापूर्वक विचार कर उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करना चाहिए।हरीश रावत उत्तराखंड के सर्वमान्य नेता है और वर्तमान में लोकप्रियता में भी माननीय हरीश रावत जी सर्वोच्च स्थान पर हैं। उत्तराखंड के आम जनमानस की पहली पसंद माननीय हरीश रावत हैं, उनकी सर्वोच्च लोकप्रियता का लाभ आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके मिलेगा। क्योंकि उनके मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलवाई की गई थी जिससे आम जनता लाभान्वित भी हो रही थी लेकिन वर्तमान सरकार ने इन सभी कल्याणकारी योजनाओं को या तो बंद कर दिया है या उनका नाम बदल दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
