हल्द्वानी – यूपीसीएल द्वारा आज प्रातः लगभग ६ बजे बिजली चोरी रोकने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। हल्द्वानी शहर के गांधी नगर, आजाद नगर, बनभूल पूरा गली no ८,१७,१८ इत्यादि क्षेत्रो में चेकिंग कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान कटिया डाल कर विद्युत चोरी, विद्युत मीटर को बायपास कर विद्युत चोरी, इनकमिंग केबल को काट कर विद्युत चोरी के मामले पकड़ में आए। कुल ६७ मामलो में FIR दर्ज कराई गई है।
इस कार्यवाही हेतु अधिशाषी अभियंता श्री प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया था जिनका नेतृत्व मनीष जोशी एसडीओ, नीरज पांडे एसडीओ, अमित आर्य AE vigilance द्वारा किया गया।
कार्यवाही के दौरान अवर अभियंता श्री नवीन पंत,मोहम्मद साकेब,श्री सतेंद्र टप्पड़वाल, मोहम्मद आजम, श्री अरूण गिरी, विभागीय लाइन स्टाफ एवं भरी संख्या में पुलिस बल सक्रियता से जुटे रहे।
पकड़े गए मामलो में जुर्माना चालान की कार्यवाही प्रगति पर है। विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया गया की विद्युत चोरी के खिलाफ इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
