हल्द्वानी : कैम्प कार्यालय में आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनसुनवाई की। जिसमें अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सम्पर्क मार्ग, आदि से सम्बन्धित आई।
जनता दरबार में एक धोखाधड़ी का मामला आया जिसमें गांधीनगर निवासी दिव्यांग पिंटू सागर ने बताया कि उन्होंने सितम्बर 2023 में के के एंटरप्राइजेज से ई रिक्शा लिया। जिसमें शिकायत आने पर फरवरी 2024 में मरम्मत के लिए एंटरप्राइजेज में ही दिया गया। किंतु उनके द्वारा रिक्शा किसी अन्य को बेच दिया गया। उन्होंने अपने परिवार के भरण पोषण के लिए रिक्शा लिया था। वहीं उनकी आय का भी जरिया था। अब उनके आगे परिवार के भरण पोषण का संकट है। इसकी शिकायत जब आयुक्त से की तो उन्होंने शिकायत का संज्ञान लेते हुए दोनों को मौके पर तलब किया जहां एंटरप्राइजेज ने अपनी गलती मानते हुए मौके पर पिंटू सागर को नया रिक्शा दिया। पिंटू सागर और उनके परिवार ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।
प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग ने बताया कि लगभग 69.77 लाख की लागत से एनपीसीसीएल (National projects construction corporation limited) द्वारा कॉलेज में निर्माण कार्य किया गया। प्रथम बरसात में ही छत टपकने की समस्या के संबंध में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कार्यदाई संस्था को एक माह के अंदर छत की मरम्मत करने के निर्देश दिए। साथ ही दो दिन तक छत में पानी भरकर छत की जांच करने को कहा।
ज्ञानेश्वर कॉलोनी देवलचौड़ निवासियों ने अपनी कॉलोनी के आवागमन हेतु 12 फीट का रास्ता जो कि रजिस्ट्री में लिखित है, दिलाने का अनुरोध किया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी का बड़ा आदेश, अक्टूबर से खुद सड़कों पर उतरेंगे; अधिकारियों में मची हलचल
हल्द्वानी : न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की मांग
देहरादून : (बड़ी खबर) कैबिनेट की बैठक में 17 महत्वपूर्ण निर्णय
CM धामी ने मांगा युवाओं का विजन, 2.67 लाख विद्यार्थियों ने भेज दिए अपने विचार
उत्तराखंड! कण्वाश्रम पर बनी किताब को देश में मिला पहला स्थान
देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड: त्योहार से पहले धामी सरकार का बड़ा अभियान, मिलावट और जमाखोरी करने वालों पर कसा शिकंजा
उत्तराखंड में SIR को लेकर बड़ा एक्शन, लापरवाही करने वाले अफसरों पर होगी सीधी कार्रवाई
बागेश्वर को धामी सरकार की बड़ी सौगात, 19 करोड़ से बनेगा ऐसा राज्य अतिथि गृह कि देखते रह जाएंगे लोग 

