हल्द्वानी-(बड़ी खबर) गजब के मंडल अध्यक्ष, सुबह दिया इस्तीफा, शाम को ले लिया वापस, letter चर्चा में

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ठीक 1 दिन पहले यानी आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी पूर्वी ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष ललित प्रसाद आर्य ने जिला अध्यक्ष को अपना इस्तीफा दे डाला। लेकिन शाम होते होते मंडल अध्यक्ष अपने इस्तीफे से पलट गए और उन्होंने फिर एक पत्र जिलाध्यक्ष के नाम लिखा और उसमें कहा कि मैंने आवेश में आकर मंडल अध्यक्ष के कार्यभार से इस्तीफा दिया था, जिसे अब वह वापस ले रहे हैं। यही नहीं उन्होंने पूर्व में दिए गए इस्तीफे के लिए खेद भी जताया है। प्रधानमंत्री मोदी से ठीक 1 दिन पहले मंडल अध्यक्ष ललित प्रसाद आर्य द्वारा इस्तीफा दिए जाने और फिर शाम तक वापस लिए जाने का प्रकरण पूरी तरह चर्चा में रहा और उनके दिए गए पत्र भी सोशल मीडिया में सार्वजनिक हो गए…

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें