हल्द्वानी- (बड़ी खबर) हल्द्वानी सहित तीन इलाको में 27 से कोरोना कर्फ्यू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया है कि जनपद के हल्द्वानी, लालकुआॅ, तथा रामनगर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ी है संक्रमण को रोकने के लिए आगामी 27 अप्रैल से 3 मई के मध्य नगर निगम हल्द्वानी, नगर पालिका क्षेत्र लालकुआॅ तथा रामनगर में पूर्ण कोरोना कफर््यू प्रभावी रहेगा। उन्होने कहा कि इन क्षेत्रो के लोगो सभी आवश्यक वस्तुएं 26 अप्रैल की सांय 5 बजे तक क्रय कर ले। इस सम्बन्ध में श्री गगर्ब्याल ने शिविर कार्यलय में बैठक कर अधिकारियों को आवाश्यक दिशा निर्देश दिये।


श्री गर्ब्याल ने बताया कि सम्बन्धित क्षेत्रों में फल सब्जी की दुकाने, डेयरी, बेकरी, मीट, मछली (केवल लेईसं धारी) की दुकाने, राशन की दुकाने, सरकारी सस्ता गल्ला की दुकाने, पशु चारा की दुकाने सांय 12 बजे तक खुली रहे सकेगी। पेट्रोल पम्प, गैस आपूर्ति तथा दवाई की दुकाने पूरे समय खंुली रहेगी।

ADVERTISEMENTSAd

उन्हांेने बताया कि आवश्यक सेवा से जुडे तथा सरकारी वाहनों को केवल डयूटी हेतु आवगमन में छूट होगी। टेªन, बस से यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आवागमन में छूट होगी। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार शादी, विवाह और अन्य सामाजिक समारोह में केवल 50 लोगो को ही अनुमति होगी। इन आयोजन में 50 से अधिक व्यक्ति नही जुटेगे। उन्होने बताया कि सर्वाजनिक हित के निर्माण कार्य चलते रहेगे तथा इनसे जुडे कार्मिक तथा निर्माण सामाग्री के वाहनो को आवागमन में छूट रहेगी। तथा आद्यौगिक ईकाई तथा इनके वाहनों के आने जाने में छूट रहेगी। रेस्टोरेट तथा मिठाई की दुकानों से होम डिलीवरी में छूट रहेगी। उन्होने बताया कि शव यात्रा से सम्बन्धित वाहनों को छूट रहेगी तथा अन्तिम संस्कार में 20 से अधिक व्यक्ति शामिल नही होगे। माल वाहक वाहनो के आवागमन मे ंछूट रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार

वास्तिवक रूप से चिकित्सालय उपचार हेतु जाने वाले व्यक्तियों के वाहनो को आवागमन में छूट होगी तथा कोविड -19 जांच एवं टीकाकरण हेतु निकटवर्ती केन्द्र तक आवागमन की छूट रहेगी, पोस्ट आॅफिस तथा बैंक यथासमय खुले रहेगे। 26 अप्रैल को बाजार संाय 5 बजे तक खुले रहेगे तथा संाय 7 से कफर््यू पूर्व की भांति प्रभावी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

3 thoughts on “हल्द्वानी- (बड़ी खबर) हल्द्वानी सहित तीन इलाको में 27 से कोरोना कर्फ्यू

Comments are closed.