हल्द्वानी- नैनीताल जिले में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने 27 अप्रैल से 3 मई तक हल्द्वानी लालकुआं और रामनगर के शहरी इलाकों में कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वह सभी आवश्यक वस्तुएं 26 अप्रैल की सांय 5 बजे तक क्रय कर ले। 26 मई को सांय 7:00 बजे से पूर्व की भांति रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा।
27 अप्रैल से 3 मई तक Curfew में मिलने वाली छूट-
1-फल सब्जी की दुकान,डेयरी, बेकरी, मीट ,मच्छी (वैध लाइसेंस धारी) की दुकान, राशन की दुकान,सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान तथा पशु चारा की दुकानें दोपहर 12:00 बजे तक ही खुल सकेगी।
2-पेट्रोल पंप, गैस आपूर्ति तथा दवाओं की दुकानें Curfew प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी।
3- आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों तथा सरकारी वाहनों को मात्र ड्यूटी हेतु आवागमन की छूट मिलेगी।
4-हवाई जहाज ट्रेन और बस से यात्रा करने के लिए बैंकट हॉल सामुदायिक और विवाह समारोह से संबंधित व्यक्तियों को लेकर आ रहे वाहनों की आवाजाही हेतु प्रतिबंधों में छूट रहेगी। समारोह स्थल पर 50 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं हो सकेंगे।
5-सार्वजनिक हित के निर्माण कार्य चलते रहेंगे तथा इनसे जुड़े हुए कार्मिक एवं मजदूरों तथा निर्माण सामग्री के वाहनों को आवागमन में छूट रहेगी।
6-औद्योगिक इकाइयों तथा उनके वाहन व कार्मिकों को आने जाने की छूट रहेगी।
7-रेस्टोरेंट तथा मिठाई की दुकानों से होम डिलीवरी में छूट रहेगी।
8-शव यात्रा से संबंधित वाहनों को छूट रहेगी तथा अंतिम संस्कार में 20 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित नहीं हो पाएंगे।
9-केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के अधीन समस्त शासकीय तथा अशासकीय कार्यालय आवश्यक सेवा के कार्यालय को छोड़कर बंद रहेंगे।
10- मालवाहक वाहनों को आवगमन में छूट मिलेगी।
11-वास्तविक रुप से चिकित्सालय उपचार हेतु जाने वाले व्यक्तियों के वाहनों को आवागमन में छूट होगी।
12-कोविड-19 जांच समिति का गठन हेतु निकटवर्ती केंद्र तक आवागमन की छूट होगी।
13- पोस्टऑफिस तथा बैंक अपने समय पर खुलेंगे। ऑफिस की कार्यअवधि के दौरान कर्मचारियों को आवागमन की छूट मिलेगी।
14-कोरोना वायरस ड्यूटी से जुड़े हुए कार्मिकों को ड्यूटी हेतु आवागमन के लिए प्रतिबंध से छूट रहेगी।
15 – नैनीताल जिले के अन्य स्थानों पर पूर्व आदेश यथावत लागू रहेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गंगा किनारे एक सेल्फी और पलभर में गायब हुआ पर्यटक, परिवार के सामने हुआ दर्दनाक हादसा
लालकुआं : DM के निर्देश पर RTO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, खनन वाहनों की खुली करतूत
उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ा संदेश, मिट्टी बचाओ-खेती बचाओ, तभी सुरक्षित होगा भविष्य
हल्द्वानी जनसुनवाई में सख्त दिखे दीपक रावत, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण
उत्तराखंड: कुमार विश्वास और अशोक चक्रधर की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
उत्तराखंड: चलती ट्रेन में हुआ ऐसा हादसा, युवक की मौके पर चली गई जान
उत्तराखंड: 4 इंडियन रैट स्नेक का रेस्क्यू, किसानों का दोस्त माना जाता है यह सांप
ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी नीरजा, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि मच गया कोहराम
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद एक्शन, हजारों कर्मचारियों पर असर डाल सकता है यह आदेश 
