- हल्द्वानी :(बड़ी खबर) दूसरे चरण में शिफ्ट होने लगे शहर के पेड़
हल्द्वानी : शहर में सड़क चौड़ीकरण और चौराहे चौड़ीकरण कार्य में दिन प्रतिदिन तेजी आ रही है। शुक्रवार को हल्द्वानी शहर से 10 पेड़ों को ट्रांसलोकेट करने के दूसरे चरण का कार्य शुरू हो गया। पेड़ों को गंगापुर कब्डवाल स्थित गौशाला में ट्रांसलोकेट करने के लिए कार्य दाई संस्था द्वारा विशालकाय मशीनों से पेड़ों को शिफ्ट किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे वृक्षों को पर्यावरणीय दृष्टि से शिफ्ट किए जाने का निर्णय लिया गया था जिसमें 40 महत्वपूर्ण पेड़ चिन्हित किए गए थे। जिनमें से पहले चरण कालाढूंगी रोड और नैनीताल रोड के पेड़ों को शिफ्ट किया गया। आज फिर मंगल पड़ाव सिंधी चौराहा सहित कालाढूंगी रोड के वृक्षों को शिफ्ट किए जाने का कार्य किया जा रहा है। उप जिला अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण में 10 पेड़ों को शिफ्ट किया जाएगा।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा हल्द्वानी शहर के 13 चौराहे और मंगल पड़ाव से रोडवेज स्टेशन तक और नरीमन चौराहे काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रहा है इसलिए प्रशासन पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि को भी ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण पेड़ों को शिफ्ट कर रहा है ताकि उन्हें संरक्षित किया जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 

