हल्द्वानी : रोडवेज से लेकर सरस मार्केट तक सड़क चौड़ीकरण हेतु विधुत पोलों की शिफ्टिंग एवं वृक्षों के पातन के मध्यनजर ट्रेफिक डायवर्सन प्लान ये रहेगा साथ ही उक्त अवधि में रोडवेज से लेकर कालाढूंगी चौराहे एवं आस पास के क्षेत्रों में विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी।
वृक्षो का पातन हेतु डायवर्जन प्लान दिनांक 15.07.2024 समय 10:00 बजे से समाप्ति तक रहेगा।
बडे वाहनों का डायवर्जन प्लान
बरेली रोड से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को तीनपानी बाई तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होते हुये काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहाँ से अपने गन्तव्य को जायेगें।
रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बड़े वाहन शीतल होटल से डायवर्ट होकर बरेली रोड से तीनपानी बाई तिराहा से गौला बाईपास होते हुये काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहाँ से अपने गन्तव्य को जायेगें।
रोडवेज एवं निजी बसों का डायवर्जन प्लान
बरेली रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसे तीनपानी बाई पास तिराहे से डायवर्ट होकर गोला रोड होते हुये गोलापुल से ताज चौराहा होते हुये रोडवेज आयेंगी और समस्त प्रकार की निजी बसों तीनपानी बाई होते हुये काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहाँ से अपने गन्तव्य को जायेगें।
-> रामपुर रोड से आने वाले वाली रोडवेज की बसे शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड से तीनपानी बाई तिराहा से गौलापुल से ताज चौराहा होते हुये रोडवेज आयेंगी और समस्त प्रकार की निजी बसों शीतल होटल से डायवर्ट होकर बरेली रोड से तीनपानी बाई तिराहा हुये काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहाँ से अपने गन्तव्य को जायेगें।
बरेली / रामपुर रोड़ की ओर जाने वाले समस्त रोडवेज की बसे सिन्धी, मंगलपड़ाव होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगें।
सितारगंज / चोरगलिया रोड से आने समस्त बड़े यात्री वाहन गोलापुल, ताज चौराहा, रोडवेज पूर्वी गेट होते हुये अपने स्टेशन पर जायेगे तथा जिन यात्री वाहनों को सितारगंज / चोरगलिया जाना है, बाई आर्मी कैट तिकोनिया, नारीमन होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगें।
छोटे वाहनो का डायवर्जन प्लान
बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी ति० से डायवर्ट कर गौला बाईपास से नारीमन ति० काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा व अन्य छोटे वाहनों को गांधी इंटर कॉलेज से डायवर्ट होकर आई०टी०आई० से कियाशाला होते हुए मुखानी चौराहा होते हुए अपने गनतब्य को जायेंगे।
रामपुर रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को आई०टी०आई० तिराहे से डायवर्ट होकर कियाशाला होते हुए मुखानी चौराहे से अपने गनतब्य को जायेंगे।
कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोट वाहन लालडॉट, मुखानी चौराहा, अल्मोड़ा अर्बन बैक तिराहे से डायवर्ट होकर नैनीताल रोड़ होते हुये अपने गनतब्य को जायेंगे।
नोट- कालाढुंगी चौराहा से नैनीताल बैक तिराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

