हल्द्वानी: शहर के एमबी इंटर कॉलेज के पास शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक देखते ही देखते आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि बाइक सवार समय रहते कूद गया और बड़ी अनहोनी से बच गया।
बाइक सवार तुषार अहमद नवाबी रोड से होते हुए एमबी इंटर कॉलेज की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह दुर्गा सिटी सेंटर चौराहे के पास पहुंचे, बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में उसमें आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग निकले और सड़क पर यातायात भी बाधित हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी को सूचना दी। चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग अधिक फैल जाने के कारण दमकल विभाग को बुलाया गया। मौके पर पहुंची अग्निशमन वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि बाइक सवार कुछ क्षण और देर करता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
