हल्द्वानी – जनपद में लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु ब्लाक, बूथ एवं चिकित्सालयों के साथ ही सभी नगर पालिकाओं एवं तहसीलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
एमबीपीजी कालेज में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वंदना ने हस्ताक्षर कर वोट करेगा नैनीताल कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अधिक से अधिक संख्या में वोट कर लोकतंत्र के महापर्व में प्रतिभाग करने की अपील की।

डेमोक्रेसी जर्नी के रूप में लगाई गई आर्ट गैलरी का भी जिलाधिकारी ने अवलोकन किया, जिसमें प्रथम चुनाव वर्ष से प्रारंभ हुए लोकतंत्र के इस अनुष्ठान को दर्शाया गया है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी उपस्थिति अपने वोट के माध्यम से दर्शायी है।
जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे से कहा कि जिन विधानसभाओं में वोट का प्रतिशत कम है वहा अधिक से अधिक मतदाताओं को वोट के लिए जागरूक किया जाए। इसके लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत सोशल मीडिया से प्रचार प्रसार के माध्यम के साथ ही लोगों के मोबाइल पर वोट करने हेतु संदेश भी भेजे जांए साथ ही ब्लाक एव बूथ स्तरों पर जागरूकता कैम्प भी लगाये जांए।
नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर / बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि, वे अपने अपने बूथों पर हस्ताक्षर अभियान चलाये तांकि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिक से अधिक मतदान लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
जनपद के मुख्य स्थानों तहसील परिसर हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, कालाढूंगी, कलेक्ट्रेट नैनीताल, नगर पालिका परिसर नैनीताल, विकास भवन परिसर भीमताल में भी हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ सहायक रिटर्निग अधिकारियों के द्वारा किया गया ।
एमबीपीजी निर्वाचन कार्यालय में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में युवा मतदाता के साथ-साथ प्रशिक्षण में आए हुए कार्मिकों, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद 
