- दून पुलिस की बदमाश से हुई मुठभेड़,मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली।
देहरादून– क्लेमेनटाउन थाना देहरादून पुलिस कि आशारोड़ी क्षेत्र में बदमाश से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में बदमाश मनोज सिरोही के पैर में गोली लगी है। वह ऋषिकेश में ज्वेलर प्रवीन वर्मा की दुकान में लूट की वारदात में शामिल था। वह दोबारा लूट की फिराक में मेरठ से देहरादून की तरफ आ रहा था। आरोपी मेरठ यूपी का निवासी है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ में बदमाश से ज्वालापुर से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है। इसके साथ ही एक देसी तमंचा और कारतूस भी मिला। उसे गोली लगने पर पटेलनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मुठभेड़ में आरोपी से तमंचा मिलने पर क्लेमनटाउन थाने में आर्म्स ऐक्ट का केस दर्ज किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
