Haldwani news- आखिरकार प्रशासन और प्राधिकरण ने बनभूलपुरा के उन दो बड़े अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया जहां से विरोध हुआ था। दरअसल हल्द्वानी शहर में अवैध अतिक्रमण पर कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत बेहद नाराज नजर आए हैं, बीते दिनों पहले बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 में मस्जिद के ठीक सामने हुए अवैध निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे थे, इस दौरान उनके द्वारा अवैध निर्माण को तोड़े जाने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारी को दिए गए थे।
निर्माण तोड़े जाने के समय वहां मौजूद लोगों ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत समेत अधीनस्थ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने के साथ ही सरकारी कार्यों में बाधा डाली उसके बाद पुलिस के 200 अज्ञात और पांच नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज किया, ऐसे में आज नगर निगम, विकास प्राधिकरण की मौजूदगी में अवैध निर्माण को तोड़ा गया है। इस दौरान प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा की निर्माण अवैध है जो कि नजूल भूमि पर बना है।
जिसे कुमाऊं कमिश्नर द्वारा तोड़े जाने के निर्देश दिए गए थे, ऐसे में आज नगर निगम और प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उक्त अवैध निर्माण को तोड़ा गया है। प्रशासन का कहना है कि 2 दिन का समय कवरेज निर्माण करता हूं को स्वयं निर्माण तोड़ने के लिए दिया गया था लेकिन उनकी धीमी चाल को देखते हुए प्रशासन ने स्वयं अवैध निर्माण ध्वस्त किया है ।प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की मौजूदगी में अवैध निर्माण पर जेसीबी गरजी, प्राधिकरण ने साफ तौर पर कहा कि शहर में किसी भी कीमत पर अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास 
