हल्द्वानी/ देहरादून- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में आने के बाद उत्तराखंड में जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि भाजपा जनहित के लिए कार्य करती है, जिसके कारण मतदाताओं ने भारी बहुमत के साथ यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना स्नेह दिया है। देश की जनता यह जानती है कि नरेन्द्र मोदी के हाथों राष्ट्र सुरक्षित है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा जाति, धर्म और संप्रदाय से उठकर जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और भाजपा की नीतियों से हुई यह जीत दिखाती है कि जनता में सच्चाई के प्रति विश्वास बना हुआ है। यह एक मजबूत और स्थिर सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और राज्यों में विकास की दिशा में कदम बढ़ाती है।
प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने बताया कि इन तीन राज्यों की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और उत्साह बढ़ा है, जो समृद्धि और सामाजिक उन्नति की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि जनता राज्य में विकास, सुरक्षा, और सामाजिक कल्याण के मामले में भाजपा के साथ है। वही एक सशक्त भारत की दिशा में और भी प्रयास करने का समय है। साथ ही उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड में सामाजिक, जनहित और विकास कार्यों में तेजी आ रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या
देहरादून :(बड़ी खबर ) हर रोज 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर बांटे जाएंगे
देहरादून :(बड़ी खबर) व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण हेतु एसओपी (SOP) जारी
उत्तराखंड : अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में बारिश और तूफान का अंदेशा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM के निर्देश, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करे अधिकारी 

