लालकुआं। यहां वीआईपी गेट के समीप स्कूटी और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी टक्कर के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो युवकों की जबरदस्त पिटाई कर दी, उक्त घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक को पीएचसी लालकुआं से हाय सेंटर को रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू निवासी हरि पाल उम्र 18 वर्ष अपने भाई अमन गंगवार उम्र 15 वर्ष निवासी मोटाहल्दू घर से किच्छा की ओर मोटरसाइकिल द्वारा जा रहे थे, कि वह वीआईपी गेट के समीप पहुंचे थे तभी घोड़ानाला की ओर से स्कूटी द्वारा आ रहे रवि भारती की उनसे आमने-सामने भिड़ंत हो गई, परिणाम स्वरुप दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, तथा तीनों को चोट लग गई, इसी दौरान मौके पर पहुंचे रवि के परिजनों ने मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की पिटाई कर दी, इसके बाद आसपास के लोग एवं लालकुआं कोतवाली के पुलिसकर्मी दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में लाएं, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। परंतु हरपाल के सीने में तेज दर्द होने के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सीमा आर्य ने उसे हाय सेंटर को रेफर कर दिया, इसके बाद उसे एसटीएच चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, वही स्कूटी चला रहे रवि का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में उपचार चल रहा है, भिड़ंत के चलते स्कूटी और मोटरसाइकिल दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बधाई) रमणिका जोशी ने पाए 98 फीसदी अंक, परिजनों और विद्यालय का नाम किया रोशन
उत्तराखंड: सरकार से नाराज शिक्षक, जनगणना बहिष्कार की धमकी…जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : पेंशनरों के लिए जरूरी खबर, तय तिथि पर पहुंचना होगा अनिवार्य, नहीं आए तो रुकेगी पेंशन
उत्तराखंड के विकास का रोडमैप तैयार, CM धामी ने जारी किया मास्टर प्लान
उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा एक्शन, बाहरी बच्चों को लेकर जांच के आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति
उत्तराखंड: जुबिन नौटियाल ने बचपन की दोस्त संग लिए सात फेरे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भीमताल में गीता, गंगाजल और हनुमान चालीसा लेकर घर-घर जाएंगे हरीश पनेरु, नशे के खिलाफ अनोखा अभियान
देहरादून :(बड़ी खबर) इन पेंशन को बढ़ाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) निजी स्कूलों की मनमानी पर बवाल, फीस वृद्धि से अभिभावक परेशान 
