हल्द्वानी में 18 बीघा जमीन पर लिया कब्जा
हल्द्वानी: नगर निगम और प्रशासन ने हल्द्वानी में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बरेली रोड स्थित पुरानी कत्था फैक्ट्री के पास 18 बीघा से अधिक सरकारी जमीन पर से कब्जा हटा लिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट सहित बड़ी संख्या में नगर निगम के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। अभियान के तहत न सिर्फ भूमि पर कब्जा लिया गया बल्कि वहां मौजूद कई पुराने और अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद नगर निगम ने कब्जाई गई जमीन पर अपना बोर्ड भी लगा दिया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि अब यह भूमि नगर निगम के स्वामित्व में है। एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने के विशेष अभियान के तहत की गई है।

उन्होंने कहा कि 18 बीघा से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया है और भविष्य में नगर निगम इस भूमि का उपयोग अपने सुविधानुसार नगर विकास कार्यों में करेगा। कार्रवाई के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
