हल्द्वानी-(बड़ी खबर) 8 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर बैठा बिल्डर, निर्माण भी कर दिया तब नींद से जागा प्रशासन, सील

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में बड़े पैमाने पर जमीन फर्जी वालों का खेल चल रहा है इसका ताजा उदाहरण तब सामने आया जब एक नामी प्रॉपर्टी डीलर और बिल्डिंग करने वाले बिल्डर ने अपनी प्लॉटिंग में फ्लैट बनाने के लिए सरकारी जमीन ही कब्जा ली है। हल्द्वानी के तीन पानी के पास टूलिप होम्स नाम से कॉलोनी के पास वर्ग 4 की जमीन को बड़े पैमाने पर बिल्डर द्वारा फ्लैट बनाए जा रहे थे। जिसमें आज सिटी मजिस्ट्रेट और जिला प्रशासन व राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी कार्रवाई में यह पाया गया कि बड़े पैमाने पर बिल्डर द्वारा उसकी कॉलोनी के बगल में वर्ग 4 की भूमि पर कब्जा करते हुए निर्माण कराया जा रहा है लिहाजा उस सारे निर्माण को सील कर दिया गया है। और जमीन को सुरक्षित रखने के लिए सरकारी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट ने पटवारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी कीमत पर यदि निर्माण कार्य होने और सील तोड़े जाने जैसी कोई भी बात सामने आएगी तो तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए साथ ही जमीन संबंधी मामले में विधिवत कार्यवाही शुरू की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र

गौरतलब है कि ट्यूलिप होम्स पहली बार नहीं इससे पहले भी कई बार चर्चाओं में आया है। हल्द्वानी शहर में अक्सर प्रॉपर्टी डीलर और बिल्डरों का यह काला खेल भोले भाले लोगों को शिकार बनाने के लिए लंबे समय से चला आ रहा है, हालांकि सिटी मजिस्ट्रेट ने अब कहा है कि पूरे शहर में प्रॉपर्टी और बिल्डर का काम करने वाले लोगों की जांच भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

1 thought on “हल्द्वानी-(बड़ी खबर) 8 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर बैठा बिल्डर, निर्माण भी कर दिया तब नींद से जागा प्रशासन, सील”

  1. मुझे भी खबर पहाड़ से जुड़ना है।

Comments are closed.