हल्द्वानी : मंगलवार सायं हल्द्वानी नगर अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जिलाधिकारी वंदना के निर्देशों के क्रम में महिला सुरक्षा संबंधित अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी राहुल शाह एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह , पूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी के नेतृत्व में एक संयुक्त छापेमारी कार्यवाही की गई, जिसमें अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करते हुए एक प्रतिष्ठान का भंडाफोड़ किया गया।
यह कार्रवाई बनभूलपूरा क्षेत्र में की गई, जहां घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उद्देश्यों हेतु उपयोग किया जा रहा था। मौके से 18 घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रिक मोटर, रिफिलिंग मशीन और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं।इस प्रकार की गतिविधियां न केवल सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करती हैं बल्कि कानूनन भी दंडनीय अपराध हैं। आवश्यक वस्तु अधिनियम धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है, और किसी भी तरह की लापरवाही या गैर-कानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उपजिलाधिकारी हल्द्वानी ने आम जनता से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इस दौरान पूर्ति निरीक्षक, हल्द्वानी राहुल डांगी, तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पाण्डे, राजस्व उप निरीक्षक नीरज चौहान सहित नगर निगम, राजस्व, पुलिस विभाग की टीम शामिल रही
उप जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि प्रशासन भविष्य में भी इसी प्रकार सघन निगरानी और छापेमारी कर जनसुरक्षा सुनिश्चित करता रहेगा।अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद 
