हल्द्वानी( निर्वाचन 2022) – जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शनिवार को जनपद के 6 विधानसभा मे नियुक्त 106 सैक्टर मजिस्ट्रेट/35 जोनल मजिस्ट्रेट की विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एंव निष्पक्ष संपन्न कराने की दृष्टि से एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में सैक्टर मजिस्ट्रेट एव जोनल मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सैक्टर व जोनल मजिस्टेªटों को निर्वाचन के दौरान दिए गए अधिकारों एव कर्तव्य की गहनता से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन एक निश्चित व सुनियोजित प्रक्रिया है, किसी को भी अपने दायित्वों के प्रति शंका नहीं होनी चाहिए। श्री गर्ब्याल ने कहा कि प्रशिक्षण को गंभीरता व संवेदनशीलता से प्राप्त करें तांकि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधाऐं उत्पन्न न हो, टीम भावना के साथ काम करे ,लापरवाही से कार्य न करे,आवंटित कार्याे का निष्पक्ष तथा कुशल संचालन कर अपनी योगिता एव कार्य कुशलता से निर्वहन करे। उन्होने कहा कि हम सबको मिलकर निर्भीक होकर इस लोकतन्त्र के माहौल को होकर सफल बनाना होगा।


जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान प्रकिया पूरी होने पर अपनी जिस प्रपत्र में रिपोर्ट देनी है उसे ध्यानपूर्वक दे। उन्होने कहा कि चुनाव प्रकिया में जो भी अधिकारियों/ कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है वे आपस में समन्वय बनाये, व अपने-अपने पोलिंग स्टेशनो की पूर्व मे हो जानकारी ले। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी चुनाव से सम्बन्धित हैंड बुक का अध्ययन अवश्य करे तंाकि चुनाव की प्रकिया की सही-सही जानकारी प्राप्त हो सके।
उन्होने कहा कि मतदान स्थलों पर मतदान शुरू होने से पहले एक घण्टे पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित कर लें। उन्होने कहा कि कोविड-19 की निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना भी सुनिश्चित करें एंव पोलिंग बूथों पर मास्क,सामाजिक दूरी, सैनेटाइजर आदि की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था करना भी सुनिश्चित करे। इस दौरान सैक्टर व जोनल मजिस्टेªटों को नोडल अधिकारी प्रशिक्षण ईवीएम -वीवीपैड अखिलेश शर्मा द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी दी साथ ही मास्टर ट्रेनर द्वारा भी प्रशिक्षण दिया गया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जिन्होने दोनो डोज लगवाली हो वे नौ माह पूर्ण होने पर वह बूस्टर डोज अवश्यक लगवायें। उन्होने कहा कि सभी जोनल व सैक्टर मजिस्टेªटों अपने-अपने पोलिंग बूथों पर मास्क, थर्मलस्कैनिंग,सैनिटाईजर व दो गज की दूरी का पालन करें व करवायें। उन्होने कहा कि पोलिंग बूथ पर जो वोटर बिना मास्क के आता है उन्हें मास्क उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी के साथ ही सैक्टर व जोनल मजिस्टेªट उपस्थित थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
