हल्द्वानी- जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में गुरूवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनसुुनवाई आयोजित हुई। डीएम ने आम जनमानस की समस्याआंे एवं शिकायतों का संज्ञान गंभीरता से लिया जिसमें विभिन्न लोगों ने पेयजल, सडक, विद्युत, पेंशन, अतिक्रमण, आवास, आर्थिक सहायता के साथ विभिन्न प्रकार की लगभग 107 शिकायतें व समस्याएं दर्ज हुई।
डीएम ने जनसुुनवाई के दौरान अधिकतर समस्याआंे एवं शिकायतों को निस्तारित करते हुए शेष समस्याओं व शिकायतों को दूरभाष के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान एवं निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विगत दिनों सडक हादसे में शिक्षक की मौत के मामले में जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट जांच के दिये आदेश। उन्होंने कहा जांच के उपरान्त दोषी पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी, साथ ही गौला नंधौर नदी पर बरसात में तटबंध बह जाने के मामलों में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को जांच के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने कहा जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
जनसुनवाई में ग्राम दुर्गापालपुर परमा के लोगों ने बताया कि ग्राम की मुख्य सडक एवं कैनाल नहर को अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया। उनके द्वारा बताया गया कि ग्राम सभा की सडक 24 फिट चौडाई थी अतिक्रमण के कारण वर्तमान में 12 फिट होने के कारण लोगों का आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है साथ ही बेरीपडाव में कैनाल नहर पर भी अतिक्रमण कर दिया है। जिलाधिकारी ने सिचाई एवं लोनिवि विभाग के अधिकारियों को जांच कर सडक व नहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के निर्देश दिये।
सौरभ शर्मा ग्राम लखनपुर गौलापार ने बताया कि ग्राम लखनपुर की आन्तरिक सडक काफी क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे ग्रामवासियों के आवागमन हेतु भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। उन्होने सीसी मार्ग बनाने का अनुरोध किया। मल्ला गोरखपुर वार्ड न.-7 के लोगों द्वारा बताया गया कि जलजीवन मिशन के अन्तर्गत जो पाईप लाईन डाली गई है कुछ लोगों ने वह पाईप लाईन बन्द कर दी है जिससे क्षेत्र के लोगोें को पेयजल हेतु पानी नही मिल पा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को जांच कर कार्यवाही करने के निेर्देश दिये। अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 

