चोरगलिया। क्षेत्र के ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्यों, मातृशक्ति और भारी संख्या में ग्रामीणों ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से भेंट करने के साथ-साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की, जिस पर मंडलायुक्त दीपक रावत ने कहा कि वह प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाएंगे तथा ग्रामीणों के साथ न्याय किया जाएगा।
ग्रामीण प्रतिनिधियों का कहना था कि भुवन चंद्र पंत कर्मचारी राज्य पशु चिकित्सालय चोरगलियां का स्थानांतरण रोकने के लिए अभिलंब ठोस कदम उठाया जाए, क्षेत्रवासियों, ग्राम प्रधानों, एवं भारी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत को प्रेषित किया, जिनसे मांग की गई कि चोरगलियां क्षेत्र के तीन लोगों को विधायक डॉ मोहन बिष्ट के घेराव, धरना प्रदर्शन मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी बनाए जाने पर चोरगलिया क्षेत्र के बनाए गए दो गवाहों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के सामने स्पष्ट किया कि वह उक्त मुकदमे में गवाह नहीं है, उन्हें जबरन गवाह बनाया गया है, साथ ही मंडलायुक्त ने अभिलंब क्षेत्रीय जनता की मांग पर मामले की निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि 5 नवंबर तक अगर स्थानांतरण रोकने का आदेश नहीं आया तो 6 तारीख को चोरगलियां की जनता मुख्य राज्य मार्ग पर आमरण अनशन, एवं सड़कों पर उतरकर आमरण अनशन शुरू कर देंगे ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
