हल्द्वानी- शहर में लॉकडाउन मेें चोरों का आतंक बढ़ते जा रहा है। पहले कई लोगों एसी के वायर काटकर बेच दिये गये। हालांकि पुलिस नेे इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अब सेवानिवृत्त शिक्षक की जेब से 25 हजार की नकदी पार कर दी। पीडि़त ने चौकी पहुंचकर पुलिस को इस बात की जानकारी दी। शिक्षक बैंक से पेंशन लेकर लौट रहे थे तभी मौका मिलते ही टेप्पेेबाज ने हाथ साफ कर दिया।
शुक्रवार को बेरीपड़ाव निवासी 66 वर्षीय देवी दत्त को चोरों व टप्पेबाजों ने निशाना बनाया है। देवी दत्त पेंशन के लिए वह नियमित रूप से बैंक जाते रहते हैं। शुक्रवार को वह पूर्वाहन 11 बजे डिग्री कॉलेज के पास स्थित नैनीताल बैंक से 25000 रुपये निकालकर टेम्पो से मंगल पड़ाव आ रहे थे। तभी मंगल पड़ाव पहुंचने पर जब उन्होंने किराया देने के लिए जेब में हाथ डाला तो उनके जेब पैसे से पैसे गायब थे। ऐसे में देवीदत्त परेशान हो गये।

इसके बाद उन्होंने टेंपो में बैठे यात्रियों और अन्य लोगों से पूछताछ की लेकिन पैसे नहीं मिले। उन्होंने बताया कि वह बैंक से पैसे निकाल कर ला रहे थे। जिसे किसी ने चुरा लिया है। फिर वह मंगल पड़ाव पुलिस चौकी पहुंचे जहा उन्होंने अज्ञात चोरों को पकडऩे की मांग की। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद पीडि़त को बुलाकर एफआईआर दर्ज की जा रही है। इस संबंध में विस्तृत रूप से उनसे जानकारी ली गई है। रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके आधार पर अज्ञात चोरों को पकड़ा जा सके।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
