हल्द्वानी- पिछले लंबे समय से वन विभाग के फतेहपुर रेंज में बाघ और गुलदार के हमलों से लोग त्राहिमाम त्राहिमाम थे ही कि अब एक और खबर सामने आ रही है भदयूनी गांव की बुजुर्ग महिला अपने बहू के साथ जंगल में घास लेने गई थी। बहु जंगल में पेड़ में चढ़कर पत्ते काटकर नीचे फेंक रही थी और महिला पत्ते इकट्ठे कर रही थी, कि इसी बीच घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। पेड़ पर चढ़ी बहू ने तेंदुए की पूंछ देखकर वहां हो हल्ला और शोर मचाना शुरू किया कुछ देर में ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई।
गुलदार के हमले की सूचना वन विभाग के रेंजर और ज्योलीकोट पुलिस को भी दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया गया लगभग डेढ़ सौ मीटर के दायरे में सर्च अभियान चलाकर बुजुर्ग महिला का शव बरामद कर लिया गया। महिला का नाम धनुली देवी उम्र 60 वर्ष है जो कि अपनी बहू लीला के साथ जंगल में घास लेने गई थी। घटना के बाद से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं ग्रामीणों में आक्रोश की लहर है। ग्रामीणों ने तेंदुए को तत्काल मारने की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
