हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक साल के मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। घर में खेलते समय उसकी बाल फ्रिज के नीचे चली गई जिसे निकालते समय वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन मासूम को तत्काल बेस अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राजपुरा क्षेत्र के टनकपुर रोड स्थित जवाहर नगर गौला गेट के निकट रहने वाले शुभहान का एक साल का बेटा हस्सान बृहस्पतिवार को घर में खेल रहा था। परिवार के अन्य सदस्य काम में लगे थे। हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि जांच में यह पता चला कि बच्चा बाल के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बाल फ्रिज के नीचे अटक गई। उसे निकालने के लिए जैसे ही उसने हाथ डाला फ्रिज में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया।

किसी तरह बिजली काटकर बच्चे को फ्रिज से अलग किया गया। उसे बेस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में बच्चे को गोद में लेकर मां रोती रही। पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल था। शुभहान के तीन बच्चे हैं। हस्सान सबसे छोटा था


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला
उत्तराखंड में यहाँ लोहे के पुल पर लटका मिला युवक का शव
उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले पैरामेडिकल छात्र, इंटर्नशिप स्टाइपेंड समेत रखीं कई मांगें
उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति 
