- हल्द्वानी शहर में खुला पहाड़ी हाट, जहां मिलते हैं सभी पहाड़ के ऑर्गेनिक उत्पाद
हल्द्वानी- अल्मोड़ा के दीप बेलवाल ने ऑर्गेनिक खाने पीने की चीजों को पहाड़ों से शहर कि ओर ला रहें हैं साथ ही उनकी पत्नी अनीता बेलवाल भी उस काम में लगी हुई है. वहीं उन्होंने जो स्वरोजगार खोला है जिससे उनकी अच्छी आमदनी हो रही है.
बढ़ती बीमारियों के बीच जहां लोग खाने पीने की चीजों पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं. वहीं हर कोई अपनी सेहत के लिए चिंतित है. इस खबर में खास बात यह है कि अल्मोड़ा जिले के रहने वाले दीप बेलवाल और उनकी पत्नी अनीता बेलवाल ने हल्द्वानी में पहाड़ी हाट की शुरुआत की है.इस पहाड़ी हाट की खास बात यह है कि इसमें सभी पहाड़ी उत्पाद अल्मोड़ा से मंगाए जा रहे हैं क्योंकि दीप बेलवाल और उनकी पत्नी अल्मोड़ा जिले के ही रहने वाले हैं. हल्द्वानी में यह पहाड़ी हाट आरटीओ रोड हनुमान मंदिर के पास खोला गया है. इस पहाड़ी हाट में पहाड़ की सब्जी से लेकर पहाड़ की दालें और पहाड़ के मसाले सब कुछ उपलब्ध है.
अल्मोड़ा के दीप बेलवाल ने ऑर्गेनिक खाने पीने की चीजों को पहाड़ों से शहर कि ओर ला रहें हैं साथ ही उनकी पत्नी अनीता बेलवाल भी उस काम में लगी हुई है. वहीं उन्होंने जो स्वरोजगार खोला है जिससे उनकी अच्छी आमदनी हो रही है. पहाड़ी हाट के माध्यम से लोगों को ऑर्गेनिक चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं. वही दीप बेलवाल ने इस पहाड़ी हाट की शुरुआत करने के साथ ही पहाड़ में जो किसान खेती करते हैं उनको रोजगार भी दिया हुआ है. दीप बेलवाल पहाड़ के किसानों से फल सब्जियां और दालें खरीदकर हल्द्वानी लाया करते हैं.
पहाड़ी हाट में कौन-कौन सी दालें और सब्जियां मिलती है
ऑर्गेनिक चीजों में इनके पास बहुत सारी चीजें मिल जाती है जैसे पहाड़ी दाले उड़द की दाल,भट्ट और मसूर, राजमा, सोयाबीन और पहाड़ी सब्जियां जैसे गडेरी, पिनाऊ, गेठी, अदरक, मूली, रामकरेली, बैगन, हरी सब्जी और ऑर्गेनिक मसाले मिर्च, हल्दी, धनिया के साथ-साथ लोगों को पहाड़ी फल माल्टा, संतरा, नींबू, अमरुद भी उपलब्ध करा रहे हैं. और इन्होंने जो स्वरोजगार शुरु किया है उसका नाम पहाड़ी हाट नाम इन्होंने दिया है. लोग पहाड़ी हाट से सामान ले जा कर काफी खुश हैं और लगातार पहाड़ी हाथ में ऑर्गेनिक सामान खरीदने आ रहे हैं.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण, पुल निर्माण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश
हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादलों पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंता
उत्तराखंड के खिलाड़ियों की नौकरी बनी नई चुनौती, खेल करियर पर मंडराया संकट
उत्तराखंड: 6 हजार रुपये सालाना आय दिखाने वाले सरकारी शिक्षक की जांच शुरू
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा…टक्कर के बाद धू-धू कर जले वाहन दो युवकों की गई जान
उत्तराखंड में भर्ती का सुनहरा मौका 130 इन्फैंट्री बटालियन में 69 पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड के 187 युवाओं का सपना हुआ पूरा सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) स्मार्ट मीटर के विरोध का वीडियो वायरल 
