हल्द्वानी- कहते हैं कामयाबी की कोई उम्र नहीं होती और प्रतिभा सही दिशा में चले तो कामयाबी की ओर ले जाती है ऐसा ही कुछ कर दिखाया हल्द्वानी के रहने वाले गगन त्रिपाठी ने….जिनकी उम्र 21 वर्ष है और इनके प्लांट ऑर्बिट (plant Orbit) टर्नओवर 30 लाख के करीब है ना गजब की बात… आखिर कैसे जानते हैं गगन त्रिपाठी के बारे में..
हल्द्वानी के मुखानी चौराहे के पास रहने वाले गगन त्रिपाठी बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र हैं, और बचपन से ही पेड़ पौधों से लगाव होने के चलते उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ बतौर स्टार्टअप प्लांट ऑर्बिट नाम से ऑनलाइन नर्सरी शुरू की। केवल 3 सालों में अपनी लगन और मेहनत से पढ़ाई के साथ साथ प्लांट ऑर्बिट plantorbit.com ऑनलाइन नर्सरी के जरिए गगन ने अपना टर्नओवर 30 लाख पहुंचा दिया। वर्तमान में गगन उत्तर भारत सहित कई राज्यों में 200 प्रजातियों के पौधे प्लांट ऑर्बिट के माध्यम से अपने क्लाइंट तक पहुंचा रहे हैं।

खबर पहाड़ से बात करते हुए गगन त्रिपाठी ने बताया कि शुरुआत में उनके सामने दिक्कतें जरूर आई, लेकिन धीरे-धीरे डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया का इस्तेमाल के साथ ही पेड़ पौधों के ज्ञान और लोगों तक सही दाम में पौधों की डिलीवरी ने उनके काम को तेजी के साथ आगे बढ़ाया। गगन दावा करते हैं कि आज के दौर में इंडोर प्लांट्स सबसे सस्ते दामों में प्लांट ऑर्बिट ही दे सकता है। गगन के मुताबिक जैसे-जैसे काम बढ़ रहा है तो वह और भी लोगों को अपने इस रोजगार से जोड़ रहे हैं। प्लांट ऑर्बिट गूगल में भारत की टॉप फाइव कंपनियों में सर्चिंग रेंज में आने लगी है।
21 साल की उम्र में प्लांट ऑर्बिट को खड़ा करने वाले गगन का कहना है की पहली बार जब वह किसी सेमिनार में भाग लेने के लिए गए थे, तो वहां उन्हें इनडोर प्लांट्स तथा आउटडोर प्लांट्स के रेट के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने कई नर्सरी का विजिट किया। तो उन्हें लगा कि वह बेहद कम दाम में लोगों को पौधे उपलब्ध करा सकते हैं। लिहाजा आज के डिजिटल दौर में उन्होंने प्लांट ऑर्बिट की स्थापना की, जो आज बेहतर दिशा में चल रहा है। गगन का कहना है कि अगले 5 से 10 सालों में वह प्लांट ऑर्बिट को भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन प्लांट प्लेटफार्म बनाना चाहते हैं। और लोगों को सबसे कम दाम में पौधे उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
