परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ही कर्फ्यू पास होगा।
हल्द्वानी के 09 परीक्षा केंद्र में होगी परीक्षा।
Haldwani News- 11 फरवरी को सुबह 11 बजे से 01 बजे तक जिला नैनीताल के हल्द्वानी में 09 परीक्षा केंद्र में पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (रसायन शाखा) अधिदर्शक/प्रदर्शक, निरीक्षक (रेशम) के पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जायेगी। कुल 09 परीक्षा केंद्र में 4565 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी परीक्षा फिंचा राम चौहान ने बताया कि हल्द्वानी में कर्फ्यू और धारा 144 लागू होने के कारण परीक्षा केंद्रों में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के माध्यम से आवागमन को सुविधा रहेगी। यही प्रवेशपत्र उनका कर्फ्यू पास भी होगा जिसे दिखाने पर उन्हें परीक्षा केंद्र तक जाने में सुविधा मिलेगी।
उन्होने सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि परीक्षा निर्धारित तिथि, समय और पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में ही आयोजित की जायेगी। परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। प्रवेश पत्र ही कर्फ्यू के दौरान आवगमन पास के रूप में मान्य होगा। उन्होंने कहा अभ्यार्थियों अपने साथ एक से ज्यादा सदस्य न लाये, किसी भी असुविधा/परेशानी हेतु अपर जिला मजिस्टेªट मो0 9520581108 एवं 9411181108 इस नम्बर पर सम्पर्क स्थापित कर सकते है। अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: हल्द्वानी में पत्रकारों के लिए लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
उत्तराखंड: पावर सेक्टर में बड़ा सुधार प्लान, सीएम धामी के आदेश से तेज होगी काम की रफ्तार
हल्द्वानी: यहां सीधे रेस्टोरेंट के अंदर घुसी अनियंत्रित कार
उत्तराखंड: कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि पर यहाँ मांस बिक्री पर लगा प्रतिबंध
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) डबल मर्डर में युवक युवती की हुई पहचान
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) फतेहपुर में बाघ के हमले से महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत
UTTARAKHND : पूर्व विधायक के होटल से मैनेजर फरार, लाखों की नकदी और सोना ले जाने का आरोप
उत्तराखंड: दून अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी कामयाबी, जटिल गर्दन सर्जरी से मरीज को दी नई जिंदगी
उत्तराखंड: मरीजों की सुविधा बढ़ी अब दून अस्पताल मे हर मंजिल पर बनेगा ओपीडी पर्चा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां युवक और युवती की हत्या से हड़कंप 

