Haldwani News- हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में रामपुर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में बस ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि देवलचौड खाम निवासी 28 वर्षीय बिंदु अपने स्कूटी से पीलिया झड़वाने के लिए घर से निकली, इस दौरान हल्द्वानी- रुद्रपुर मार्ग पर बस ने स्कूटी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवती स्कूटी से छटककर बस के नीचे आ गई जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया। टीपी नगर चौकी प्रभारी सतीश शर्मा का कहना है कि बस की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। बस सहित आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं युवती की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।,
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गैस कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, हल्द्वानी में एजेंसियों पर औचक छापा
उत्तराखंड : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, महिला के पहले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) नवरात्र में खुल सकती है नेताओं की किस्मत
नैनीताल : बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम, पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश 

