Haridwar News- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के अकौढा खुर्द गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शादी समारोह में डीजे में गाना बजाने को लेकर बाराती और घरातियों में झड़प हो गई, इस घटना में जहां लाठी-डंडों से दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें 1 बाराती की मौत हो गई जबकि 5 घायल हो गए हैं सूचना पर मौके पर भारी फोर्स पहुंची।
मिली जानकारी के मुताबिक लक्सर कोतवाली के अकौढा खुर्द गांव में अतर सिंह की बेटी की शादी थी और बारात कलियर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पांडा गांव से आई थी। बारात के दौरान जब घुड़चढ़ी हो रही थी तो लड़की के घर के पास ही कुछ स्थानीय युवक भी बारात में डांस करने लगे और इस दौरान डीजे वाले से गाने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई जिस पर युवकों ने डीजे वाले की पिटाई लगा दी और वह घायल हो गया इस घटना में कुछ अन्य युवकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की के बाद आपसी विवाद बढ़ गया।
जिसके बाद लाठी-डंडे निकल आए इस दौरान बारात में आए हुए बसंत, तुषार, अरुण, राहुल और अरविंद घायल हो गए शादी समारोह में लाठी-डंडे चलने से भगदड़ भी मची, जिस की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने बसंत नाम के व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीओ सिटी और कोतवाल एसएसआई सहित टीम मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, आपस में सर फुटब्बल, थोड़ी देर में होगी काउंटिंग
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG में आर्यन, मेहुल और धीरज की कड़ी टक्कर, किसकी खुलेगी किस्मत
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में डायवर्ट रहेंगे कई रूट
रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी 
