Haldwani News: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने कुमाऊं यात्रा के दौरान कैचीधाम स्थित प्रसिद्ध बाबा नीम किरौली के मंदिर में दर्शन किये। इस मौके पर विराट और अनुष्का ने नैनीताल के अलावा काकड़ीघाट और हनुमानधाम के दर्शन किये। वहीं यहां की लोकल व्यजंनों का मचा भी लिया। साथ ही लोकल में स्थित रेस्टोरेंटों से भी खाना मंगवाया। अनुष्का शर्मा ने लोकल में सबसे स्वादिष्ट खाने के बारे में चर्चा की तो उन्हें रामपुर रोड हल्द्वानी में स्थित दिल्ली तंदूर व पहाड़ी मचान के सोया चाप की जानकारी मिल।

बस फिर क्या था अनुष्का शर्मा ने हल्द्वानी से आॅर्डर करवा दिया। इसके लेकर दिल्ली तंदूर के स्वामी वसंुधरा जोशी और अजय सनवाल अपने कर्मचारियों के साथ भवाली स्थित उनके प्रवास स्थान पर पहुंचे। जहां उन्हें दिल्ली तंदूर के कारीगरों द्वारा बनाया गया सोया चाप परोसा गया। सोयाचाप का स्वाद चखते ही अभिने़त्री अनुष्का शर्मा ने जमकर तारीफ की।
अनुष्का शर्मा यहीं नहीं रूकी। दिल्ली तंदूर के चाप की तारीफ उन्होंने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर भी की। यहां उन्होंने दिल्ली तंदूर के छाप की फोटो डालते हुए उनके स्वाद की जमकर तारीफ की। बता दें कि बाबा नीम किरौली के दर्शन के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कई जगहों पर पहाड़ की सुंदरता का आनंद उठाया। उन्हें कुमाऊंनी रायता, भट्ट की चुरकानी, आलू के गुटके, ककड़ी का सलाद, सिलबट्टे पर पिसी हरी मिर्च-नमक के अलावा वेज तंदूरी सोया चाप भी परोसा गया। विराट-अनुष्का ने इन व्यंजनों की खूब तारीफ की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 
