Haldwani News: कारोबारी अंकित हत्याकांड में अब माही के नौकर और नौकरानी को पुलिस ने परिश्चम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल बुधवार तक हल्द्वानी पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले मास्टर माइंड माही उर्फ डौली उसका प्रेमी दीपू कांडपाल और सपेरा रामनाथ सलाखों के पीछे पहुंच चुके है। अब पुलिस ने नौकरानी उषा और उसके पति आम रामअवतार को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों आरोपियों को बंगाल की स्थानीय कोर्ट में पेशकर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड कर लिया है। बुधवार तक इनके हल्द्वानी पहुंचने की संभावना है। आपको बता दें कि कारोबारी अंकित हत्याकांड में पांच लोग शामिल थे। जिसमें से अभी तक तीन लोग जेल जा चुके है जबकि अब फरार दोनों लोगों को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को बंगाल पहुंचकर मालदा में रतुवा थानाक्षेत्र के हरिपुर गोपी गांव से नौकरानी ऊषा देवी व उसके पति राम अवतार को गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों माने तो 18 जुलाई को उषा और उसका पति बंगाल पहुंच गये थे। यहां पहुंचकर उसने हत्याकांड का जिक्र नहीं किया वह अपनी भांजी के यहा रूकी थी। नैनीताल पुलिस ने घर में दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया। परिजना कुछ समझते की पुलिस को देखकर सहम गये। पुलिस ने दोनों को स्थानीय कोर्ट में पेशकर ट्रांजिट रिमांड ली है। अब दोनों आरोपियों को हल्द्वानी लाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो नौकरानी उषा ने कई राज खोले है। वह नौकरानी नहीं बल्कि मालीकिन की तरह माही के घर पर रहती थी। उसके बच्चे भी वही रहते थे। फिलहाल पुलिस के हल्द्वानी पहुंचने के बाद पूरे मामले का पिक्चर साफ हो जायेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 

