Sita

उत्तराखंड: जंगल में गुलदार ने किया हमला, सीता की बहादुरी ने बचाई गीता की जान!

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चंपावत: जंगल चारा लेने गई महिला गीता देवी पर घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। लेकिन उसकी साथी सीता देवी ने हिम्मत नहीं हारी। पास पड़े पत्थरों से ताबड़तोड़ हमले कर सीता ने गुलदार को भगाया और गीता को बचाया।

घटना लोहाघाट विकास खंड के ग्राम धौनी सिलिंग में हुई। 28 वर्षीय गीता देवी और उनकी साथी सीता देवी जंगल में चारा लेने जा रही थीं। घर से मात्र दो सौ मीटर दूर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान Leopard Attack के दौरान सीता ने शोर मचाया और पत्थर से लगातार हमला कर गुलदार को जंगल की ओर भागने पर मजबूर कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल

गुलदार के पंजों से गीता के कंधे और मुंह पर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने महिला को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है और उसे आगे उपचार के लिए चंपावत भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें

क्षेत्र में इस हमले के बाद दहशत फैल गई है। लोग वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले यह गुलदार बाराकोट विकास खंड में दो लोगों को मार चुका है। विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को Wildlife Safety के प्रति जागरूक कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें