देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव वन के साथ बैठक कर वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भालुओं और अन्य वन्यजीवों के हमलों में घायल व्यक्तियों का पूरा उपचार खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक घायल को समय पर और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि उपचार में किसी भी प्रकार की देरी न हो और आवश्यक संसाधन तुरंत उपलब्ध कराए जाएँ।
राज्य सरकार ने वन्यजीव हमलों में मृतकों के परिजनों को मिलने वाला मुआवजा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और जागरूकता उपायों को भी सुदृढ़ किया जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर 

