देहरादून: दूसरे राज्यों से विवाह कर उत्तराखंड आईं बेटियों के लिए चुनावी तैयारी में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। मतदाता सूची में अपना वोट सुरक्षित रखने के लिए उन्हें अपने मायके से आवश्यक दस्तावेज़ लाने होंगे।
निर्वाचन विभाग के अनुसार उत्तराखंड की मतदाता सूची अभी फ्रीज नहीं हुई है इसलिए वोटर लिस्ट में नाम, पता और अन्य बदलाव कराए जा सकते हैं। चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) दिसंबर या जनवरी में उत्तराखंड में भी शुरू होने जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है। दूसरी ओर अन्य राज्यों ने भी अपनी पुरानी वोटर लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराई हुई है।
जिन बेटियों ने 2003 के बाद उत्तराखंड में विवाह कर स्थानांतरण किया है, उन्हें SIR फॉर्म भरते समय अपने मायके के दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे। यदि उस वक्त उनका वोट माता-पिता के राज्य में था, तो उन्हें उसकी जानकारी SIR में देनी होगी। जिनका वोट नहीं था….उन्हें माता-पिता के राज्य की 2003 की वोटर लिस्ट की जानकारी SIR फॉर्म में देना आवश्यक है।
चूंकि SIR जल्द शुरू होने वाला है….इसलिए निर्वाचन विभाग ने सलाह दी है कि सभी आवश्यक दस्तावेज़ पहले से तैयार रखे जाएं….ताकि वोटर सूची में बदलाव या पुष्टि में कोई कठिनाई न आए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
