उत्तराखंड में 14 अप्रैल को सरकारी स्कूलों में नहीं होगी छुट्टी, डॉ भीम राव अंबेडकर पर विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित,आदेश जारी।
देहरादून- उत्तराखंड में 14 अप्रैल को स्कूलों में छुट्टी नहीं होगी बल्कि डॉ भीम राव अंबेडकर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डा. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती दिनांक 14 अप्रैल 2025 को हर्षोल्लास के साथ व्यापक रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर डॉ अम्बेडकर के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में दिये गये मार्गदर्शन एवं उनके अमूल्य योगदान से अवगत कराने के साथ ही छात्र-छात्राओं को डॉ० भीमराव अम्बेडकर के संघर्ष से प्रेरणा लेने हेतु प्रोत्साहित किया जाये।
जारी आदेश में कहा गया है कि दिनांक 14 अप्रैल, 2025 को डा. अम्बेडकर जी की जयन्ती के अवसर पर राज्य के समस्त विद्यालयों में कार्यकम आयोजित किये जाये, जिसमें डॉ० अम्बेडकर जी की जीवनी, उनके द्वारा समानता, न्याय, सामाजिक उत्थान, अस्पृश्यता, संविधान निर्माण आदि क्षेत्रों में किये गये कार्यों से सम्बन्धित भाषण, निबन्ध, पोस्टर, नाटक आदि प्रतियोगिताओं के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाय। साथ ही कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित / पुरस्कृत किया जाय।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत 
