देहरादून : चारधाम यात्रा के दौरान GMVN की कमाई 33 करोड़ से अधिक
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा, आध्यात्मिक और आर्थिक मजबूती का आधार है, जो एक ओर स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के द्वार खोलता है तो वही दूसरी ओर सरकार के राजस्व को भी बढ़ाने का काम करता है ,सरकार के कई ऐसे विभाग है जिनका चारधाम यात्रा को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण योगदान होता है, वही पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे गढ़वाल मंडल विकास निगम भी अच्छे राजस्व के साथ सरकार की झोली भर रहा है, दो महीने पहले शुरू हुई चारधाम यात्रा में gmvn ने 33 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।
जबकि चारों धामों के कपाट बंद होने में अभी भी 4 महीने का समय बचा है , gmvn के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा का कहना है कि इस वर्ष अभी तक 33 करोड़ की कमाई जीएमवीएन कर चुका है पिछले वर्ष जीएमवीएन ने यात्रा के दौरान कुल 57 करोड रुपए की कमाई की थी और आने वाले समय में जीएमवीएन पिछले वर्ष की गई कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर अग्रसर है, वही यात्रा के दौरान कुछ हादसे हुए और मॉनसून के दौरान जो हेलिकॉप्टर की बुकिंग कैंसिल हुई है उसके कारण gmvn के बिजनेस पर प्रभाव पड़ा है, बावजूद इसके यात्रा सुचारू रूप से चल रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
