- सड़क हादसे में युवती की मौत, युवक गंभीर..
- हल्द्वानी रोड पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर
रुद्रपुर- हल्द्वानी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों सिडकुल स्थित कंपनी में ड्यूटी करके वापस घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दियाग या।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के कटघरिया, मुखानी निवासी 25 वर्षीय कृतिका गौड़ पुत्री विनोद गौड़ सिडकुल की एक कंपनी में एचआर ऑफिस में काम करती थी। रोजाना की तरह मंगलवार की शाम वह काम समाप्त करके कंपनी में ही काम करने वाले शुभम पांडेय के साथ स्कूटी पर वापस घर लौट रही थी। जैसे वह टांडा जंगल के करीब पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों लहूलुहान हालत में रोड पर गिर पड़े।

राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां कृतिका को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि शुभम की हालत गंभीर देखते हुए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। इधर सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद 


