हल्द्वानी: नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का 12 सितंबर की दोपहर अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सूचना विभाग, मीडिया जगत और विभिन्न विभागों में शोक की लहर है। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
गिरिजा शंकर जोशी का अंतिम संस्कार रविवार 13 सितंबर को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर गमगीन माहौल में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 8 बजे हल्द्वानी के बिठोरिया नंबर-1 स्थित बीके पुरम स्थित आवास से चित्रशिला घाट के लिए रवाना हुई।

चित्रशिला घाट पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार, सूचना विभाग के कर्मचारी और परिजन पहुंचे। सभी ने दिवंगत गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
अंत्येष्टि में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, सहायक निर्वाचन अधिकारी हंसादत्त पांडे, संयुक्त निदेशक/महानिदेशक सूचना के प्रतिनिधि केएस चौहान, संपादक कमलेश भट्ट, जिला सूचना अधिकारी ऊधमसिंह नगर गोविंद बिष्ट, प्रभारी मीडिया सेंटर हल्द्वानी अहमद नदीम समेत बड़ी संख्या में पत्रकार और सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
इस दौरान सभी ने गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर गहरा दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
14 सितंबर को मीडिया सेंटर में होगी शोक सभा
स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की स्मृति में 14 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे मीडिया सेंटर हल्द्वानी में शोक सभा आयोजित की जाएगी। इसमें सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार और अन्य गणमान्य लोग शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 
