Youth killed in firing incident

उत्तराखंड: गोलीकांड में युवक की मौत, दोस्त मौके से हुए फरार!

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल कोतवाली क्षेत्र स्थित दयाल एनक्लेव में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। गंभीर हालत में युवक को उसके साथी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही युवक के साथ हॉस्पिटल पहुंचे हुए साथी मौके से फरार हो गए। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया…जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल भी अस्पताल पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। पुलिस आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मृतक के साथियों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल

वहीं घटना की सूचना पाते ही मृतक के परिजन टूट गए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी ताकि इस हत्याकांड का खुलासा किया जा सके।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें