- सिर के बल टकराया डिवाइडर से, चालक हिरासत में
Haldwani News: प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल पुलिस चौकी के सामने सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक श्रमिक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि श्रमिक कई फीट दूर सिर के बल डिवाइडर से टकरा गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना में उसे भी मामूली चोटें आईं हैं।
मूलरूप से मीरगंज, बरेली उत्तर प्रदेश निवासी नत्थू लाल (42 वर्ष) पुत्र मिठई लाल
पेशे से श्रमिक था और परिवार पालने के लिए वह मोटाहल्दू में रहकर काम करता था। बताया जाता है कि रविवार को वह रोज की तरह काम की तलाश में बरेली रोड पर मेडिकल पुलिस चौकी के पास लगने वाले श्रमिक अड्डे पर जा रहा था। मेडिकल चौकी के सामने सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक पर सवार चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही नत्थू सिर के बल डिवाइडर से टकरा कर लहूलुहान हो गया।
घटना के दौरान बाइक चालक भी अनियंत्रित होकर गिर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और घायल को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण 


